Hello Kitty Music Party एक संगीतमयी क्लिकर है जिसमें आपको विश्व की सबसे भव्य पार्टी करने का प्रयास करना है, परन्तु ऐसा करने के लिये ढ़ेरों संगीत स्वरों की आवश्यक्ता होगी। इन संगीत स्वरों को प्राप्त करने के लिये, आपको स्क्रीन को टैप करना होगा संगीत की लय पर।
अन्य गेम के समान स्क्रीन को तीव्रता से टैप करने के स्थान पर, Hello Kitty Music Party में सर्वोत्तम योजना है संगीत की लय पर टैप करना। यह छोटा बदलाव गेम को और भी मनोरंजक बना देता है अन्य समान गेम्ज़ की तुलना में।
जो संगीत स्वर आप अर्जित करते हैं उनसे आप नई इमारतें तथा अपने संगीतमयी ग्रह के लिये अन्य ग्रह अनलॉक कर सकते हैं। आप Hello Kitty के नये मित्रों को पार्टी के लिये आकर्षित कर सकते हैं, जैसे कि My Melody, Cinnamoroll, तथा Pompompurin। तथा निःसंदेह, आप संगीत भी बदल सकते हैं तथा ढ़ेरों भिन्न गीतों में से चुन सकते हैं।
Hello Kitty Music Party एक अद्भुत संगीतमयी 'clicker' है जो कि वास्तव में महान Groove Planet Beat Blaster के समान है। जो कि अच्छी बात है। अंततः, आप Android के लिये ढ़ेरों मौलिक क्लिकर खोज सकते हैं, परन्तु बहुत ऐसी संगीतमयी पृष्ठकथा के साथ नहीं है जो कि इस शैली के लिये उत्तम है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
असीम धन्यवाद, यह स्पेनिश में है और बहुत प्यारा है